कोरोना मरीजों के दाढ़ी और बाल काटते दिखे स्वास्थ्य कर्मी सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

New Delhi: कोरोनावायरस महामारी के समय में जिस प्रकार से दुनिया भर के डॉक्टरों और नर्सों ने दिन रात एक करके मेहनत की है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। भारत में अब धीरे धीरे कोरोना की रफ्तार कम हो रही है तो लोग राहत की सांस ले रहें हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना संक्रमित मरीजों की दाढ़ी और बाल काटते हुए देखा गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ओडिशा के ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है। जिसमें अस्पताल के अंदर एक स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना संक्रमित मरीजों की दाढ़ी और बाल काटते हुए देखा गया है। इस पर गंजाम सब कलेक्टर का कहना है कि उन्हें कई विभागों से इसकी सराहना मिली है, वह अन्य अस्पतालों को भी इसी तरह से संक्रमितों की देखरेख करने की सलाह देते हैं।



लोग सोशल मीडिया पर डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप बता कर स्वास्थ्य कर्मियों की जम कर सराहना कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !