WTC FINAL MATCH UPDATE : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यदि मुकाबला हुआ ड्रा या रद्द तो जानिए कौन टीम कैसे बनेगी विजेता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।अंपायरों ने गीले आउटफील्ड को देखते हुए दिन को रद्द करने का फैसला किया है। खेल के पहले दिन हो रही लगातार बारिश के चलते टॉस कराना भी संभव नहीं हो सका। 
Photo: BCCI

मुकाबले के पहले दिन हुईं लगातर बारिश के बा से ही मौसम को लेकर ऐसे आशंकाएं जताई जा रही हैं कि बारिश मुकाबले में आगे भी बाधा डाल सकती है।  

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से 22 जून के बीच साउथैम्पटन में बारिश की आशंका जताई गई है। पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद अब भी मैच में पांच दिन बाकी हैं। 
Photo: BCCI

साउथैम्पटन के मौसम को देखते हुए आईसीसी (ICC) 
पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा हुआ है। 

आईसीसी के अनुसार , रिजर्व डे तब इस्तेमाल किया जाएगा अगर पहले पांच दिन में 30 घंटों का खेल नहीं हो पाएगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इसकी भरपाई करने के लिए अगले पांच दिन 98 ओवर डाले जाएंगे। प्रतिदिन 8 ओवर एक्स्ट्रा फेंके जाएंगे इस हिसाब से ये 40 ओवर होते हैं और इसके बाद भी 50 ओवर शेष रह जाएंगे। अब ऐसे में आईसीसी रिजर्व डे का इस्तेमाल करेगा। 
Photo: BCCI

इसके बाद भी अगर मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. मैच टाई होने पर भी दोनों टीमें विनर रहेंगी. ये फैसले जून 2018 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप शुरू होने से पहले किए गए थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !