IND W VS ENG W : आज के शूरू हो रही है भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज,T 20 की धाकड़ बल्लेबाज़ करेगी डेब्यू

इंग्लैंड दौरे (England Tour) पर टेस्ट मैच के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) वनडे सीरीज के लिए तैयार है. इंग्लैंड और भारत (India Women vs England Women) के बीच रविवार 27 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है.
Image : getty

इस एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला आज भारतीय समयानुसार 3: 30 बजे से खेला जायेगा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह सीरीज अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से और महत्त्वपूर्ण हो जाती है. क्योंकि पिछ्ले लगभग डेढ़ साल में ये महज दूसरी वनडे सीरीज है.  

भारतीय टीम इस सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी वहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए ये सीरिज और अहम होने वाली है. T 20 क्रिकेट में अपने बल्ले का जलवा दिखा चुकी शेफाली वर्मा भी इस सीरीज में अपना वनडे डेब्यू करने जा रहीं हैं. 

टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है और यही कारण है कि टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) को यकीन है कि वह ओपनिंग में अच्छी शुरुआत देंगी. इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में हुए टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया था. अपनी पहली ही पारी में वह 96 रन बनाकर आउट हुए थीं, जबकि दूसरी पारी में भी शेफाली ने अर्धशतक जमाकर इतिहास रचा था. 

कप्तान से मिल रही सराहना

कप्तान मिताली राज ने कहा, “वह पहली बार एकदिवसीय प्रारूप में खेलने वाली है, ऐसे में मैं एक कप्तान के रूप में उसे उस तरीके से खेलने के लिए प्रोत्साहित करती हूं जिसमें वह खेलने में सहज है. उसे अपनी शैली में बल्लेबाजी करनी चाहिये. अगर हम शुरुआत में विकेट गंवा देते हैं, तो भी हमारे पास मध्यक्रम में पारी संभालने वाले अनुभवी बल्लेबाज है. अगर हमें अच्छी शुरुआत मिलती है, तो उस लय को आगे बढ़ाएंगे. हमारे पास ऐसा करने के लिए बल्लेबाजी में गहराई है.”

INDW vs ENGW टीमें

भारत- मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड- हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट स्किवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सारा ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, एमिली अर्लोट।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !