सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे भारत सरकार की वैक्सीन बोले बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नही

पूरे भारत देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जोरों पर है। 
संपूर्ण देश में लोग बढ़ चढ़ कर वैक्सीन लगवा रहें हैं ऐसे में कुछ महीनों पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवांगे अब वो वैक्सीन लगवाने को राजी हो गए हैं।

भाजपा की नहीं भारत सरकार की लगवाएंगे वैक्सीन

मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टूट कर इस बात की जानकारी दी कि वह पहले वैक्सीन के खिलाफ थे अब वह वैक्सीन लेंगे। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा –“जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।

हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।

बता दें सोमवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने टीका लगवाया था जिसकी बाद बॉक्सिंग को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आ गई थी। 

केशव प्रसाद मौर्य बोले माफी मांगे अखिलेश यादव 

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि आपका वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गई थी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसके लिए अखिलेश को माफी मांगनी चाहिए।


आपको बता दें इसी साल जनवरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं बीजेपी की वैक्‍सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में वैक्‍सीन लगेगा। हम बीजेपी की वैक्‍सीन नहीं लगवा सकते। अखिलेश के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !