जनसंपर्क के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति को एक युवक ने जड़ा थप्पड़ , देखें वीडियो

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में सरेआम एक शख्स ने तमाचा जड़ दिया। इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 


भीड़ में शख्स द्वारा सरेआम थप्पड़ मारे जाने की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों से घिरे मैक्रों लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान एक भीड़ में शामिल एक शख्स फ्रांसीसी राष्ट्रपति से हाथ मिलाता है और फिर उन्हें सरेआम थप्पड़ जड़ देता है। हालांकि इस घटना के फौरन बाद एक्शन में आए सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए दूर लेकर चले गए।


फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, इस घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इस घटना को फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने लोकतंत्र का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमैनुएल मैक्रों व्हाइट कलर की शर्ट में अपने शुभचिंतकों से मिल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान लोहे के बैरिकेड्स के उस पार खड़ा एक शख्स भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति से हाथ मिलाता है और उन्हें तमाचा जड़ देता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !