Ind vs Eng : डेब्यू मैच में ईशान किशन ने खेली अर्धशतकीय पारी, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में अपना डेब्यू कर रहे ईशान किशन भारत के लिए शानदार ताबड़तोड़ पारी खेली। ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। 

ओपनिंग पर उतरी ईशान किशन और केएल राहुल की जोड़ी में राहुल शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। राहुल के आउट होने के बाद ईशान का बल्ला जमकर चला और उन्होने मैदान के चारों ओर शाॅट लगाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

अपने डेब्यू मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। टी20 क्रिकेट में डेब्यू मैच में 50 या उससे ज्यादा की पारी खेलने वाले वो चौथे बल्लेबाज बने, लेकिन उन्होंने 56 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा व रॉबिन उथप्पा को पीछे छोड़ दिया। टी20 डेब्यू मैच में वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। 


भारत के लिए T20I पदार्पण पर सर्वाधिक रन

61: रहाणे
56: किशान
50: रोहित
50: उथप्पा

T20I डेब्यू में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 

4 - ईशान किशन बनाम इंग्लैंड 
3 - मुरली विजय बनाम अफगानिस्तान
3 - राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड
2 - आशीष नेहरा बनाम श्रीलंका

T20I की डेब्यू पारी में सर्वाधिक बाउंड्री प्रतिशत

78.57 (44/56) इशान किशन बनाम इंग्लैंड 2021
77.97 (46/59) एंटोन डेविच बनाम बांग्लादेश 2013
76.92 (60/78) डाविड मालन बनाम द. अफ्रीका 2017

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !