Ind vs Eng 2nd T20 : भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर, ईशान किशन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

भारत ने दुसरे T–20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य को भारत ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपने पहले ही ओवर में बिना किसी रन बनाए शून्य के स्कोर पर केएल राहुल को गवां दिया। इंग्लिश टीम की ओर से पहला ओवर डालने आए सैम करन ने अपने पुरे ओवर केएल राहुल को छकाया और ओवर की आखिरी गेंद पर कीपर के हाथों लपका दिया। 

ईशान किशन ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

पहला विकेट जल्द गिरने के बाद भारतीय पारी को कप्तान कोहली व अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच खेल रहे ईशान किशन ने दोनों ने दुसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच खेल रहे ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन ने 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 32 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली।
ईशान किशन ने T 20 मैच के पर्दापण मैच में अर्धशतक लगाने वाले पिछले 10 साल में पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 56 रनों की व ऋषभ पंत ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए वहीं कप्तान कोहली ने 5 चौकों और 3 छक्कों के साथ 49 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली।

इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सैम करन ने 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। आदिल रशीद ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की श्रृंखला में 1–1 की बराबरी कर ली है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !