करोड़ों में बिका CHL मेडिकल सेंटर ,ट्रस्ट करेगा संचालित

उज्जैन : उज्जैन स्थित सीएचएल मेडिकल सेंटर बिक गया है। इसका सौदा करोड़ो रूपयो में हुआ है। उज्जैन चेरटेबल ट्रस्ट एण्ड हॉस्पिटल प्रबंधन ने इसे खरीद लिया है। 
ट्रस्ट के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार डॉ.वी.के.महाडिक द्वारा स्टॉफ की दो बार बैठक भी ली जा चुकी है।
उन्होने बैठक में कहा है कि 31 मार्च को हैण्ड ओवर-टेक ओवर होने के बाद 1 अप्रैल से इसे उज्जैन चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाएगा। अभी इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि इस हॉस्पिटल का नया नाम क्या होगा?


मिली जानकारी के मुताबिक सीएचएल ग्रुप ने अपना नाम उपयोग करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।इधर ट्रस्ट द्वारा इसे खरीदे जाने के बाद से ही सीएचएल मेडिकल सेंटर के वर्तमान स्टॉफ के बीच हलचल है।

यह चर्चा जोरों पर है कि स्टॉफ के पास ट्रस्ट द्वारा संचालित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज एवं चेरीटेबल ट्रस्ट के स्टॉफ से जो फिडबेक मिले हैं,वे अच्छे नहीं है। आनेवाले दिनों में यहां का स्टॉफ नौकरी छोड़कर दूसरी जगह जाने के मूड़ में दिखाई दे रहा है।

वहीं वर्तमान स्टॉफ के अनुसार डॉ.महाडिक ने बैठक ली थी। उन्होंने कहाकि वे इस हॉस्पिटल की वर्तमान में संचालित किसी भी गतिविधि में हस्तक्षेप नहीं करेंगे तथा आज जैसा चल रहा है, वैसा ही कामकाज चलता रहेगा। इसके बाद भी इंदौर से आने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि हमें सीएचएल, इंदौर ने भेजा था।

उनके साथ जो अनुबंध हुआ था,यदि वही जारी रहता है तो सोचा जा सकता है। यदि उसमें हस्तक्षेप करके कमी की गई तो संभव है कि वे अनुबंध से बाहर आकर यहां काम करना छोड़ दें। इस बात पर 1 अप्रैल से कामकाज शुरू करनेवाला प्रबंधन भी गंभीरता से सोच रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !