Ind vs Eng 2nd T20 : दूसरे टी 20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 164 रनों पर रोका, जेसन राय ने खेली अच्छी पारी

भारत ने दुसरे T–20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहले ही ओवर में झटका लगा। जिसके बाद जेसन राय और डेविड मलान ने पारी को संभाला। 20 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए और भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया। 



दूसरे T 20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड को भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में झटका दे दिया। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर को शून्य के स्कोर पर चलता किया। जिसके बाद राय और मलान ने पारी को संभाला और दुसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। 

इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग करने उतरे जेसन राय अपने अर्धशतक से चूक गए। राय ने 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 35 रनों में 46 रन बनाए । 12वें ओवर की पहली बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों लपका कर राय को चलता किया। 
इंग्लैंड की तरफ से डेविड मालान ने 24 व बेयरस्टो ने 15 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। कप्तान मॉर्गन ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए। 

भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 29 देकर 2 विकेट झटके, तो वहीं चहल ने 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। भारतीय तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया , वहीं शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किए । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !