Bihar Board का 12वीं का Result जारी होने की अफवाहों के बीच बिहार शिक्षा मंत्री Vijay Kumar Choudhary ने गुरुवार 25 March को ही सूचना दे दी थी कि Bihar Board Intermediate Result 2021 26 March को दोपहर में 3 बजे जारी किया जाएगा। Bihar Education Minister Vijay Kumar Choudhary ने बिहार बोर्ड परिसर में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव Sanjay Kumar और बोर्ड अध्यक्ष Anand Kishore की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में Passed होने वाला छात्रों का प्रतिशत यह है-
Commercial में 91.48 फीसदी उतीर्ण
Science में 76.28 फीसदी उतीर्ण
Art में 77.97 प्रतिशत उतीर्ण
कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 (BSEB 12th Result 2021) से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। इन स्टेप्स से छात्र इंटर का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
1. ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. रिजल्ट (BSEB 12th Result) के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई दूसरी जरूरी जानकारियां भरें।
4. स्क्रीन पर रिजल्ट (Bihar Board Result) प्रदर्शित हो जाएगा।
5. रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
