पत्रकारों से बदसलुकी अखिलेश यादव को पड़ी महंगी, दर्ज़ हुईं इन धाराओं में एफआईआर

मुरादाबाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुरक्षा कर्मियों और पत्रकारों के बीच हुई धक्कामुक्की मामले में अखिलेश यादव के खिलाफ धारा 147 342 और 323 में एफआईआई दर्ज हुई है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनके अलावा समाजवादी पार्टी के करीब 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दो दिन पहले शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में पत्रकारों से हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

तमाम पत्रकारों ने संयुक्त हस्ताक्षर के साथ एक लिखित शिकायत मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी।  जिसके आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में पत्रकारों की ओर से बताया गया है कि 11 मार्च 2021 की शाम होलीडे रेजिडेंसी होटल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लॉबी में कुछ पत्रकारों ने अखिलेश यादव से व्यक्तिगत सवाल पूछ लिए जिससे अखिलेश यादव बुरी तरह छटपटा गए और उन्होंने अपने गार्डों और साथियों को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया। वहां पर उपस्थित सिक्योरिटी गार्ड और 20 अन्य लोगों ने पत्रकारों को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। कई पत्रकारों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 

मारपीट करने वाले लोग अखिलेश यादव की पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

वहीं मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। उस वक्त वहां लोगों ने वीडियो बनाई थीं। ऐसी वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध हैं। इन सबको देखकर तफ्तीश की जा रही है। जल्दी ही मामले में कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !