इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन नए खिलाडियों का होगा डेब्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच 23 मार्च से होने वाली एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला खेली जानी है। शुक्रवार को BCCI ने वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम में कई नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है।


भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3–1 से मात देने के बाद पांच मैचों की T–20 सीरिज में भी 2–2 की बराबरी कर ली है। T 20 सीरीज के बाद भारत इंग्लैंड से तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज खेलेगा। 

बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। वनडे टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है। वहीं अपने डेब्यू मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज ईशान किशन टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। 
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे ट्वेंटी ट्वेंटी मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार को टीम में शामिल किया गया है। 
भारतीय टीम की तेज गेदबाजी की बागडोर सिराज, नटराजन और भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है। 

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली (c), रोहित, धवन, गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर, मोहम्द सिराज, प्रिसिध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !