New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी को 25 रन से हरा दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी जीत के साथ 4 मैचों की श्रृंखला में 3–1 से जीत दर्ज की।
भारतीय टीम ने जिस पिच पर इंग्लैंड को हराया उस पिच की इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जमकर कर आलोचना कर रहें हैं। वहीं ECB ने पिच की शिकायत ICC तक से कर डाली।
इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र
सहवाग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मानव मस्तिष्क की फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘इंग्लैंड अहमदाबाद में नहीं हार। वो यहां हारा।’
Congratulations Team India on an awesome Test Series victory.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 6, 2021
England didn't lose it in Ahmedabad.
They lost it here .#INDvsENG pic.twitter.com/NXb1AxCHen
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और अगले तीनों मैच जीतकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।
