ABVP ने निकली रैली, माधव कालेज में हुआ हंगामा

ABVP ने निकाली रैली , बिना मास्क और सोशल डिस्टेसिंग की उड़ाई धज्जियां


उज्जैन : शासकीय माधव आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज में एक बार फिर से छात्र राजनीति गरमा गई है दो छात्र गुटों के बीच स्पर्धा में शुक्रवार को राम जनार्दन मंदिर के समीप स्थित कॉलेज में एनएसयूआई के छात्रों ने जमकर हंगामा किया कॉलेज का फर्नीचर कुर्सी और खिड़कियों के कांच  तोड़ दिए इसके  बाद छात्र मौके से भाग निकले।

वहीं हंगामा करने वाले छात्रों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कॉलेज में अव्यवस्था हो रही है फीस जमा करने के लिए छात्रों को लाइन में खड़े रहना पड़ता है। जबकि जिम्मेदार प्रोफ़ेसर और कर्मचारी कक्षा में आराम कर रहे हैं। इसी से परेशान होकर छात्रों ने हंगामा किया। मामले में जीवाजी गंज थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। जिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

यह मामला अभी सुर्खियों में था कि एबीवीपी के छात्रों ने वाहन रैली निकालते हुए राम जनार्दन मंदिर स्थित कॉलेज में शनिवार की दोपहर में पहुंचे इन लोगों ने ना तो मास्क पहन रखा था और ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया। 
आरोप है कि दादागिरी करते हुए वाहन रैली से कॉलेज पहुंचे छात्रों ने माधव कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ।

माधव कॉलेज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कालेज में एक बार फिर छात्र संगठनों द्वारा आपसी स्पर्धा और वजूद की लड़ाई के चलते हंगामा किया गया है। 2 दिन पहले एक अन्य गुट द्वारा ऐसी ही बेतुकी की मांगों को लेकर कॉलेज में नारेबाजी करते हुए खिड़कियों के कांच फोड़ दिए थे उसी की प्रतिक्रिया स्वरूप एनएसयूआई और एबीवीपी आमने सामने हो गए हैं और कॉलेज को दंगल का अखाड़ा बना दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !