भारतीय सेना ने 89 मोबाइल ऐप्स को किया बैन



नई दिल्ली: भारतीय सेना ने  सुरक्षा को लेकर अपने सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने मोबाइल से ये 89 ऐप हटा दे। सेना ने मेसेजिंग ऐप, वेब ब्राउज़र, कंटेंट शेयरी़ंग, गेमिंग, आदि कई तरह के ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, जो सैन्य सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते है।

इन सभी मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया:

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म: क्युक्यू, आऊ वो, वी चैट, शेयर चैट, किक, निंबज, हेलो, क्यू ज़ोन, लाइन, वाइबर, हाईक, स्नो, आई एम ओ, टिक तोक।

कंटेंट शेयरिंग: शेयर ईट, जेंडर, जप्या।

वेब ब्राउज़र: यूसी ब्राउज़र, यूसी ब्राउज़र मिनी।

वीडियो एवं लाइव स्ट्रीमिग: लाइव मी, विगो लाइव, ज़ूम, फास्ट फिल्म्स, वी मेट, विगो वीडियो, अप लाइव। 

यूटिलिटी ऐप: कैम स्कैनर, ब्यूटी प्लस, ट्रू कॉलर।

गेमिंग ऐप: पब्जी, क्लैस ऑफ किंग्स, मोबाइल लेजेंड्स, सभी टेंसेंट गेमिंग ऐप, नोनो लाइव।

डेटिंग ऐप: टिंडर, ट्रूली मेडली, हेपेन, काफी मोट्स, बैंजल, ऑइल, हिंग, एजार, वू, ओके क्युपिड, बंबली, एलीट सिंगल्स, टेन टेन, काउच सर्फिंग, टेजांड।

ई- कॉमर्स: क्लब फैक्ट्री, अली एक्सप्रेस, चाइना ब्रांड्स, गीयर वेस्ट, टायनी डील, बैंग गुड्स, मिनिन द बॉक्स, एरिक डेस्क डीएक्स, लाईटेन‌ द बॉक्स, डी एच एच गेट, मेडलिटी, शेजगल, शान, रोम वी, जाॲफूल, टीवी ड्रस।

एंटी वायरस: 360 सिक्योरिटी।

सोशल: फेसबुक, बैडू, इंस्टाग्राम, हेलो, स्नैपचैट।

न्यूज़ ऐप: न्यूज डॉग, डेली हंट।

ऑनलाइन बुक रीडिंग: प्रतिलिपि, वोकल।

हैल्थ ऐप: होल ऑफ वाई।

लाइफस्टाइल ऐप: पॉप एक्सो।

म्यूजिक ऐप: हंगामा सॉन्ग्स, पीके।

ब्लॉगिंग/मिनी ब्लॉगिंग: येल्प, तुंबिर, रेडिट, फ्रेंड्स, फॉड प्राइवेट ब्लॉग्स। 

आपको बता दे की सेना की इस कार्रवाई से पहले भारत सरकार ने डाटा चोरी का हवाला देते हुए टिक टोक सहित 59 चीनी ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित किया था तथा भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि ये ऐप भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
सरकार ने अपने लोगो का डाटा के गोपनीयता को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की थी। इसमें कहा गया था कि इन ऐप्स से भारत की संप्रभुता एवम एकता को खतरा है। एंड्रॉयड और आईओएस पर इन मोबाइल एप्स का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था। यह एप्स अवैध तरीके से यूजर का डाटा चोरी कर भारत के बाहर मौजूद सर्वर पर भेज रहे थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !