कंगना रनौत की मैनेजर रंगोली चंदेल ने शेयर की कंगना की व्हाट्सएप चैट।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जो अधिकतर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना रनौत की जवाबदेही की सभी कायल हैं। हालांकि इस समय कुछ सेलेब्स उनके निशाने पर हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। इस पर कंगना रनौत ने इसको प्लैंड मर्डर बताया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म ‚आउटसाइडर्स ‚ इंसाइडर्स बहुत चलता है। कंगना ने इस मामले को लेकर कहा कि वह मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग करना चाहती है‚ लेकिन पुलिस और एक्ट्रेस के बीच बहुत अजीब स्थिति बन गई है ‚ जिसके कारण कंगना पुलिस को अपना स्टेटमेंट नहीं दे पा रही है।हाल ही में कंगना की डिजिटल टीम ने कंगना की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल के व्हाट्सएप चैट को ट्विटर पर शेयर किया। कंगना की डिजिटल टीम ने यह ट्वीट करते हुए लिखा कि कंगना को अभी तक कोई आधिकारिक समन नहीं मिले हैं और रंगोली को अनाधिकारिक कॉल्स आ रहे हैं। कंगना अपना बयान दर्ज कराना चाहती है ‚लेकिन हमें मुंबई पुलिस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है ।यह वह स्क्रीन शॉट है जो रंगोली ने मुंबई पुलिस को भेजा था। इस स्क्रीनशॉट में रंगोली और मुंबई पुलिस के बीच हुई बातचीत को देखा जा सकता है।                                          
इससे पहले एक चैनल पर इंटरव्यू देते समय कंगना ने कहा था कि ‚ ‘मुंबई पुलिस ने मुझे सम्मन भेजा था और मैंने उन्हें कहा था कि मैं मनाली में हूं और आप किसी को मेरा बयान दर्ज करने के लिए भेज सकते हैं ‚लेकिन उसके बाद कुछ जवाब नहीं मिला। मैं आपको बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ कहा है और उसको मैं साबित नहीं कर सकती जो पब्लिक डोमेन में नहीं है तो‚ मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी क्योंकि फिर मैं इसके लायक नहीं हूं।’                                        

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !