उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण जारी , लखनऊ में टूटा रिकॉर्ड
0
July 15, 2020
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1685 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं । अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 14628 है ।राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो 197 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सर्वाधिक है इससे पहले राजधानी में एक दिन में सर्वाधिक मामले 196 थे। जबकि अबतक प्रदेश में 25743 लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है । वहीं प्रदेश में कोरोना से अब तक 1012 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है । उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद कल प्रदेश में 45,302 सैंपल्स का जांच की गई । प्रदेश में अब तक 12,77,241 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है । गौरतलब कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने का निर्देश दे चुके हैं । वाराणसी , बलिया , गाजियाबाद और झांसी में सैंपल कलेक्शन में बढ़ोत्तरी के निर्देश भी दिए हैं । इसके अलावा मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग के लिए विशेष मोबाइल टेस्टिंग वैन का प्रयोग करने के लिए भी कहा है । सर्विलांस टीमों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर लक्षणयुक्त और संदिग्ध व्यक्तियों को खोजा जाए ।
