Corona Update: उत्तर प्रदेश में24 घंटे में टूटा रिकॉर्ड, हुई सवा लाख सैंपल्स की जांच

Corona Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना मरीज मिले हैं वहीं, राजधानी लखनऊ में एक दिन में सबसे अधिक मामले सामने आए हैंलखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 4,453 नए मरीज सामने आए हैं । इसके बाद यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85,261 पहुंच गई है। 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है । अब तक प्रदेश में 1630 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं । प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34968 हो गई है। राहत की बात है कि , अब तक 48,663 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि , गुरुवार को प्रदेश में 1,15,618 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई , जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं। 5 सैंपल के 3358 पूल लगाए गए , जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए ,जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई।

राजधानी लखनऊ में टूटा रिकॉर्ड 
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हालात बिगड़ते जा रहें हैं । जहां लखनऊ में 2 दिन पहले तक 300 से कम संक्रमित नए मरीज मिल रहे थे । वहीं पिछले 2 दिन से मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। गुरुवार को लखनऊ में 485 नए मरीज मिले थे तो शुक्रवार यानी आज लखनऊ में रिकॉर्ड  562 नए मामले सामने आए हैं। जो कि अब तक 24 घंटे में सबसे अधिक हैं।
सभी जिलों का विवरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !