लखनऊ के चार थानों में सोमवार से लग जाएगा लॉक डाउन

लखनऊ : राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Infection) के मामले को देखते हुए डीएम अभिषेक प्रकाश (DM Abhishek Prakash) ने लखनऊ के चार थाना क्षेत्रों में सोमवार यानी 20 जुलाई से सम्पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है।


 यह लॉकडाउन 24 जुलाई तक लागू रहने वाला है। कोरोना के ज्यादा मरीज वाले क्षेत्र गाजीपुर, इंदिरानगर, सरोजनी नगर और आशियाना थाने में लॉकडाउन लागू होगा। सरोजनीनगर, गाजीपुर, इंदिरानगर और आशियाना थाना क्षेत्र को ज़िला मजिस्ट्रेट ने वृहद कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया है। इन चार थाना क्षेत्रों में आने वाले इलाकों में सोमवार सुबह 5 बजे से 24 जुलाई रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा।
सभी थाना क्षेत्रों में बाजार, गल्ला, मंडी, व्ययसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इन चारों थाना क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी। सब्जी, दवा और फल की दुकानें भी खुली रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !