Corona Update : उत्तर प्रदेश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे मिले सबसे अधिक मामले, हुई सर्वाधिक मौतें

फोटो :PTI
लखनऊ
: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 3705 नए केस मिले और 57 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गवाई। प्रदेश में मौत के 57 मामले किसी एक दिन में मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 81039 हो गया हैं। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 32,649 है । जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं उनकी संख्या 46,803 है। अब तक कुल 1,587 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों में से 7,198 होम आइसोलेशन में हैं । 1,112 प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। 172 लोग L1 प्लस की सेमि पेड फैसिलिटी में और बाकि लोग L1 , L2 , L3 की जो राजकीय व्यवस्था है , उसमें अपना इलाज करवा रहे हैं।

24 घंटे में हुई सर्वाधिक मौतें, स्थिति बिगड़ी

उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक नए मामलों के साथ ही एक दिन में कोरोना के कारण हुई सबसे अधिक मौत भी दर्ज हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3705 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 57 और मौतों के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 1587 हो गया है। प्रदेश में मौत के 57 मामले किसी एक दिन में मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के 3705 मामलों का आंकड़ा भी एक दिन में सर्वाधिक है।

सभी जिलों का विवरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !