लखनऊ : लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया वही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार मुख्यालय नगर नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश कायस्थ अरुण कुमार उम्र लगभग 38 वर्ष किसी कार्य के लिए आए थे । जहां ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी , जिन की मौके पर मौत हो गई । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सहित ट्रक यूपी 78 डीएन 22 75 को कब्जे में ले लिया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
