दुबई में खेला जाएगा आईपीएल 2020, IPLचेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कि पुष्टि

IPL TROPHY


नई दिल्ली : कोरोनावायरस महामारी के चलते पिछले कुछ महीनों से सभी प्रकार की खेल गतिविधियों थम गई थी। लेकिन अब सावधानी बरतते हुए धीरे धीरे सभी खेल प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं । लेकिन अभी भी कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं जिनको बिना दर्शकों के खेलने में रास नहीं आता उनको रद्द किया जा रहा है या फिर वो स्थगित कर दी जा रहीं हैं।
बता दें हाल ही में आईसीसी (ICC) ने T 20 वर्ल्ड कप  स्थगित कर दिया है । T 20 वर्ल्ड कप इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना था।

होगा आईपीएल का आयोजन

इस साल IPL का 13 वां संस्करण दुबई में खेला जाएगा। IPL गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इस बात की पुष्टि की है । उन्होंने यह भी कहा कि इस बाबत सरकार से जल्द आज्ञा ली जाएगी और अगली जनरल काउंसिल मीटिंग में भविष्य के फैसलों पर चर्चा करेंगे। 

बढ़ गई हैं संभावनाएं

ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप स्थगित करने के कारण BCCI के लिए IPL आयोजित करने की राह आसान हो गई । बृजेश पटेल ने कहा गवर्निंग बॉडी की बैठक हफ्ता - दस दिन में हो जाएगी और संभवतः IPL हर बार की तरह पुरे 60 मैचेस के साथ खेला जाएगा । दुबई क्रिकेट के हेड सलमान हनीफ ने कहा है कि दुबई ने सारी सुविधाएं तैयार रखी है । IPL सितंबर - अक्टूबर में आयोजित होने की संभावना है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !