सारा अली खान के ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का ड्राइवर भी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सबको दी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल कोरोना की खबरें लगातार आ रही हैं। एक के बाद एक  सभी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिग बी अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के तीन सदस्य और जो कि बेटे (अभिषेक बच्चन)‚ बहू (ऐश्वर्या राय बच्चन )और पोती ‚(आराध्या बच्चन) कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं अनुपम खेर का परिवार भी कोरोना से संक्रमित पाया गया।अभिनेत्री रेखा का स्टाफ मेंबर और सुरक्षाकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद अभिनेत्री का बंगला सील कर दिया गया।अब एक्ट्रेस सारा अली खान का ड्राइवर भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा – ‘मैं आपको यह बताना चाहूंगी कि हमारा ड्राइवर कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है‚ बीएमसी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है‚ और उसे क्वारंटाइन सेंटर भी भेज दिया गया है।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा –‘मेरा परिवार घर में बाकी स्टाफ और मेरा भी कोरोनावायरस का टेस्ट हुआ‚जो कि नेगेटिव आया है‚ लेकिन हम फिर भी सावधानियां बरतेंगे‚ बीएमसी को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से धन्यवाद‚ जिन्होंने हमारी मदद की और हमें रास्ता दिखाया‚ सब सुरक्षित रहें।’                              

🙏🏻🙏🏻🙏🏻

null

बता दें इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार कराने से संक्रमित हुए उनमें से म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान का पिछले महीने निधन हो गया इनकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !