लखनऊ में एलडीए ने गिराए अवैध निर्माण

लखनऊ : लखनऊ के काकोरी ब्लॉग स्थिति ग्राम सरोसा-भरोसा  में शुक्रवार को एलडीए ने लोगों द्वारा अवैध प्लॉट‍िंग में बने निर्माण ध्वस्त किए। वहीं साथ ही एलडीए ने इस अवैध प्लॉट‍िंग में प्लाटों के क्रय विक्रय पर भी रोक लगा दी है। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि मेसर्स एमएमटी कांस्ट्रक्शन डेवलपर्स के खसरा संख्या 1331/4/2, सरोसा-भरोसा (सलेमपुर पतौरा) में अवैध निर्माण किए जाने पर प्राधिकरण के विहित न्यायालय में वाद संख्या 244/2017 दायर किया गया था
         सरोसा भरोसा में अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर
तीन फरवरी को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था। लॉकडाउन होने पर ध्वस्तीकरण नहीं किया जा सका था। संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने 29 जून को पुन: अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण के आदेश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता पीके श्रीवास्तव, अवर अभियंता अंशु गर्ग मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !