प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है अयोध्या, एक ही रंग में रंगी गई रामनगरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है अयोध्या


                        फोटो : नेशनल आवाज़
अयोध्या भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त को अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए हर स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं । प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रामनगरी का सुंदर स्वरूप प्रस्तुत करने के लिए साकेत कॉलेज से लेकर हनुमानगढ़ी होते हुए नयाघाट तक मुख्य मार्ग के सभी भवनों को एक रंग में रंगने की तैयारी हो गयी है । साकेत महाविद्यालय से लेकर राम जन्मभूमि सम्पर्क मार्ग तक रंग रोगन की जिम्मेदारी नगर निगम ने उठाई है । इसके आगे की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग संभालेगा । पर्यटन विभाग की यह योजना लंबे समय से प्रस्तावित है । 

भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजनान्तर्गत घोषित रामायण सर्किट में इस योजना को शामिल भी किया गया था लेकिन दीपोत्सव के दौरान यह कार्य रामपैड़ी तक ही सीमित रहा । फिलहाल अब वक्त आ गया है कि योजना को अमलीजामा पहना दिया जाए । इसकी तैयारी शुरू हो गयी है । 


दीवारों पर अंकित किए जा रहे हैं रामायण के प्रसंग

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस योजना के अतिरिक्त शहर की दीवारों पर रामायण के प्रसंगों के चित्रांकन भी किए जाएंगे । 

मालूम हो कि बीते साल महापौर उपाध्याय ने विभिन्न विश्व विद्यालयों - महाविद्यालयों के कला विभाग के विद्यार्थियों के बीच उन्होंने रामायण के चित्रों के निर्माण की प्रतियोगिता एक पेंट कम्पनी के सहयोग से कराई थी। स्वच्छ व सुंदर अयोध्या का अभियान भी शुरू प्रधानमंत्री के प्रथम अयोध्या आगमन को लेकर रामनगरी में स्वच्छ व सुंदर अयोध्या को भी साकार करने का अभियान छेड़ा गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !