नानाखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पिछले 11 महीने से चल रहा फरार चिटफंड कंपनी का आरोपी गिरफ्तार।
उज्जैन: पिछले 11 महीने से फरार चल रहा चिटफंड कंपनी का आरोपी दिलीप आंजना निवासी जवासिया नानाखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की।
साथ में एक आरोपी सहयोगी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उज्जैन पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर चलाए जा रहा अभियान के तहत पुलिस गुंडे बदमाश फरार आरोपियों के घर पर बार बार जाकर दबिश दे रही है जिससे शहर और ग्रामीण में अपराध ना हो 420 ई जैसी कोई घटना ना घटे इसलिए जो महीनों से फरार चल रहे हैं उनको भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता हासिल कर रही है।

