पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बयान, राजनीतिक दुश्मनी के कारण कांग्रेस ने मुझे फसाया

लखनऊ
: बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कल्याण सिंह सोमवार को लखनऊ की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच कल्याण सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर के दरवाजे बंद कर द‍िए। अयोध्‍या ढांंचा गिराये जाने के मामले में कुल 49 लोगो को आरोपित बनाया गया था। इसमें से 32 लोगों के बयान दर्ज हो रहे हैं।
 कल्याण सिंह ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया । करीब चार बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट से बाहर आए कल्याण सिंह ने कहा कि , उस समय प्रदेश का मैं मुख्यमंत्री था । कानून व्यवस्था को लेकर जो मेरी जिम्मेदारी थी मैंने उसका पूरी तरह से पालन किया । कल्याण सिंह ने कहा कि , अयोध्या की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे । त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था । तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया था और सरकार सजग थी । कहीं भी मेरी तरफ से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है । तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने इस प्रकरण में राजनीतिक दुश्मनी के चलते मुझे फंसाया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !