लखनऊ के दिव्यांशी ने रचा इतिहास हासिल किए 600 में से 600 अंक


लखनऊ :  सोमवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दोपहर 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। लखनऊ के नवयुग रेडियंस स्कूल में  पढ़ने वाली छात्रा दिव्यांशी जैन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में रिकॉर्ड स्थापित किया है। दिव्यांशी ने किसी भी विषय में एक भी नंबर गंवाए बिना 600 में से 600 नंबर हासिल किए गए हैं। दिव्यांशी ने कहा कि, उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि, उसे शत प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। उसे हाईस्कूल में 97.6 फीसदी अंक मिले थे।

लगातार छठी बार लड़कियों ने किया टॉप

15 फरवरी से 30 मार्च के बीच हुई कोरोना प्रभावित परीक्षा में कुल 11 लाख 92 हजार 961 छात्र बैठे थे और उनमें से 10 लाख 59 हजार 80 पास हुए हैं। टोटल पास पर्सेंटेज 88.78% रहा है जो 2019 के मुकाबले 5.38% ज्यादा है।इस बार के रिजल्ट मेंभी लड़कियां लड़कों से 5.96% से आगे रहीं। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 92.15 जबकि लड़कों का पर्सेंटेज 86.19% रहा।12वीं के नतीजों में लगातार छठीबार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। बोर्ड की परीक्षा में 2014 में आखिरी बार सार्थक अग्रवाल 99.6 प्रतिशत के साथ टॉपर बने थे। इसके बाद से लगातार छह साल से लड़कियां टॉपर हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !