सियासी ड्रामे के बाद सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से हटाया गया
0
July 14, 2020
जयपुर : राजस्थान में जारी सियासी उठापठक के बीच बड़ी खबर है कि सचिन पायलट को राजस्थान के डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया है । मंगलवार को कांग्रेस की बैठक में सचिन पायलट समेत सभी बागियों को कांग्रेस से निकालने की मांग उठी । इस बीच , सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा कर दी गई । विश्वेन्द्रसिंह और रमेश मीणा को भी मंत्री पद से हटा दिया गया । कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर राजस्थान की सरकार को अस्थिर करने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि धन और सत्ता और दुरुपयोग किया तथा विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने कहा कि सचिन पायलट और उनके समर्थक भाजपा के जाल में फंस गए । कांग्रेस के कुछ विधायक भी इस साजिश में शामिल हुए । उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सचिन पायलट और उनके समर्थकों से बात की । आधा दर्जन बार पायलट और उनके साथियों से बातचीत की गई ।
