पान मसाले के बहाने कोरोना वार्ड से भागा मरीज
0
July 13, 2020
आगरा : ताज नगरी आगरा से कोरोना मरीज़ के भागने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज को पान मसाले की ऐसी तलब चढ़ी की , वह कोरोना वार्ड से फरार हो गया । जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी खोज में जुटी और आखिरकार उसे फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया । जिसके बाद उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दरअसल , आगरा के फतेहाबाद निवासी युवक निजी कंपनी में बड़े पद पर तैनात है । कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था , लेकिन 10 घंटे बाद ही वह बेचैन हो उठा । पहले तो उसने कोरोना वार्ड में ही भर्ती लोगों से पान - मसाले की मांग की । न देने पर उसने अपना ड्रेस बदली और फिर कंट्रोल रुम को चकमा देकर फरार हो गया । वहीं इस पूरे मामले को लेकर डीएम ने एसएन मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है ।

