अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों की साजिश नाकाम बड़े हमले की फिराक में थे

अरुणाचल प्रदेश में किसी बड़े हमले की फिराक में घुसे कुल 6 उग्रवादियों को असम राइफल्स के जवानों द्वारा मार गिराया गया। उनके पास से बरामद हुए भारी मात्रा में गोला, बारूद कोबरामाद हुए जिसे देखकर ये आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है की वो कोई बहुत बड़े हमले की फिराक में थे। इस पूरी कार्यवाही में असम राइफल्स का एक जवान भी जख्मी हुआ, जिसे तत्काल रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर प्राप्ति के अनुसार असम राइफल्स को खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी खोसा क्षेत्र में कुछ उग्रवादी छुपे हुए है। इसी सूचना के आधार पर असम राइफल्स ने 2 टीमों को तैयार किया और उस इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू किया। सुबह करीब साढ़े 4 बजे के करीब दोनों टीमों ने एक साथ धावा बोला और धावा बोल कर कुल 6 उग्रवादियों को मार कर ढेर कर दिया।

मारे गए इन 6 उग्रवादियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन NSCN - IM से बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !