उत्तर प्रदेश में फिर लागू हुआ लॉक डाउन


लखनऊ :‌ उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। हालात ऐसे हैं  कि प्रतिदिन हजार के ऊपर संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने (UP Government) राज्य में 10 जुलाई शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से लेकर 13 जुलाई  सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुनार के द्वारा जारी आदेश में यह कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में समस्त कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तिओं, कोरोना वॉरियर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। रेलवे का आवागमन भी पूर्व की तरह ही जारी रहेगा। वहीं रेल से आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए बस की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।

प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है संक्रमण
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी में 31 हज़ार से अधिक संक्रमण के मामले हो गए हैं। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले करीब 10 हज़ार हैं, जबकि 20 हज़ार लोग ठीक हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !