उत्तर प्रदेश में मिले 24 घंटे में अब तक सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, राजधानी में मरीजों का बढ़ना लगातार जारी

उत्तर प्रदेश में मिले 24 घंटे में अब तक सर्वाधिक कोरोना संक्रमित, राजधानी में मरीजों का बढ़ना लगातार जारी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीजों के मिलने का रिकॉर्ड टूट गया । सोमवार को प्रदेश में 3578 नए कोरोना के मामले पाए गए । इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 26204 हो गई है । पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण प्रदेश में 30 लोगों की मौत हुई है । प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 70 हजार पार हो गई हैं । आपको बता दे कि रविवार को यूपी में 3260 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन नए मामलों ने एक दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया । यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए मरीजों की संख्या 42,833 हो गई है जबकि अब तक 1456 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार को अब तक सर्वाधिक 106962 सैंपल्स की जांच की गई । अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं । 
राजधानी में लगातार बढ़ता जा रहा संक्रमण

लखनऊ में सोमवार को 312 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं , और छह लोगों की मौत हुई है । बता दें कि लखनऊ में रविवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 449 लोग संक्रमित हुए , वहीं रिकॉर्ड 11 लोगों की जान चली गई । लखनऊ में इसके पहले शनिवार को 429 मरीज मिले थे ।

24 घंटे में इन जिलों में मिले सर्वाधिक मरीज
  1. लखनऊ –312
  2. कानपुर देहात –248
  3. प्रयागराज –162 
  4. वाराणसी -146 
  5. शाहजहांपुर -139
  6.  गाजीपुर -130 
  7. जौनपुर -116 
  8. बरेली -114 
  9. हरदोई -95 
  10. हापुड़ -78

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का विवरण

       Source:  CMO

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !