फिल्म में काम दिलाने के नाम पर मॉडल युवतियों को प्रलोभन देकर बनाई अश्लील फिल्म , हुआ खुलासा

अल्ट बालाजी एवं टी-सीरिज के लिए बेव सीरिज बनाने का झांसा देकर बिना युवती की सहमति के इंदौर की माडल के आपत्तिजनक विडियों व्हलगर साईटस/एप्स पर अपलोड कर अनैतिक लाभ कमाने वाले आरोपीयों को राज्य सायबर सेल इंदौर ने किया गिरफ्तार।


इंदौर : फिल्म में काम दिलाने के नाम पर मॉडल युवतियों को प्रलोभन देकर बनाई अश्लील फिल्म।युवती व अरोपीयों के द्वारा पुछताछ के दौरान बताया कि फिल्म को बनाने में डायरेक्टर ब्रजेन्द्र गुर्जर, राजेश गुर्जर, अंकित चावडा, मिलिंद डाबर सुनिल जैन, अनिल द्विवेदी, विजयानंद पाण्डेय, अजय गोयल, गजेन्द्र सिंह व अन्य लोगों का सहयोग रहा हैं। एरोड्रम क्षेत्र के फार्म हाउस पर बनाई गई उक्त अश्लील फिल्म।सूत्रों के अनुसार 25000 रुपए प्रतिदिन का किराया वसुला गया फार्म हाउस मालिक द्वारा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुम्बई में बैंठे कथित अशोक सिंह व विजयानंद पाण्डेय पुरे देश में संचालित कर रहे हैं अश्लील फिल्म बनाने का यह गौरखधंधा।
ऽ​पोर्न बेव साईट्स, एडल्ट बेव साईट्स, ओटीटी प्लेटफार्म पर लाखों रुपए में सौदा होता हैं इन अश्लील फिल्मों का।
ऽ​Ullu App, Feneo App व fab18.net पर लगातार बेची जा रही हैं ऐसी फिल्में।अनएडिटेड फिल्में बडा मुनाफा कमाने के लिए पोर्न साईटस पर बेच दी जाती हैं।
शोषित युवतियों को फिल्मों में काम करने का प्रलोभन एवं कभी कभार खर्चे के लिए 5 या 10 हजार रुपए देता हैं गिरोह।
जानकारी प्राप्त हूई हैं कि कई अश्लील फिल्में बनाकर मुम्बई में बैठे अशोक सिंह व विजयानंद पाण्डेय के माध्यम से लाखों रुपए में बेची गई हैं यह फिल्में।  
आरोपी मिलिंद डॉवर इंदौर मेें होने वाले फैशन शों एवं एड के लिए भी कर चूका हैं। बैक गा्रउण्ड आर्टीस्ट एवं कास्टींग का काम।
आरोपी मिलिंद डावर एमडीएफएम मॉडलिंग ऐजेंसी के नाम से चालाता था अपना व्यवसाय एवं आरोपी अंकित चावडा एनएमएच फिल्म प्रोडक्शन हाउस में कैमरामैन आपरेटर के पद पर करता है।  
आरोपी बेव सीरिज, व सीरिजल बनाने के लिए माडल्स की करता था कास्टींग ।बडी बडी नामचिन फिल्म प्रोडक्शन जैसे टी-सीरिज एवं अल्ट बालाजी में काम दिलाने के नाम पर बनवाता था एडल्ट बेव सीरिज ।

आरोपी मिलिंद डावर बतौर एक्टर एवं आरोपी अंकित कैमरा आपरेटर कर बनाते थे एडल्ट फिल्में।
इंदौर से लेकर माया नगरी मुम्बई तक फैला आरोपीयों का नेटवर्क ।इंदौर व मायानगरी मुम्बई के रंगमंच के बडे बडे कलाकारों से थी आरोपीयों की जान पहचान।
आरोपीयों के जप्तशुदा मोबाईलों से ओर भी बडे बडे खुलासे होने की आश्ंका।
 
विशेष पुलिस महानिदेशक श्री राजेन्द्र कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मिलिंद कानस्कर द्वारा अपराधों के तत्काल निकाल करने के संबंध में हाल में दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में कि गई कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक राज्य सायबर सेल इंदौर श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनंाक 25.06.2020 को शिकायतकर्ता रिया ;परिवर्तित नामद्ध ने एक लेखिय आवेदन पत्र राज्य सायबर सेल इंदौर में दिया जिसमें आवेदिका ने बताया कि अल्ट बालाजी में बेव सीरीज बनाने के नाम पर एक एडल्ड वेब सीरिज बनाकर पोर्न साईट पर डालने के सम्बंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी । मामले की गभींरता को देखते हुए एक टीम निरीक्षक राशिद अहमद हमराह उपनिरीक्षक संजय चौधरी व आर0 विवेक मिश्रा, आर0 गजेन्द्र सिंह राठौर गठित कर मामले की जॉच पडताल के लिए लगाया गया। शिकायत जॉच पर से राज्य सायबर सेल इंदौर द्वारा अपराध क्रमांक 128/2020 धारा 66ई, 67 एवं 67ए सूचना प्रौघोगिकी एक्ट 2000 के अतंगर्त पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। जिसकी विवेचना राशिद अहमद एवं उनकी टीम को दी गई। उक्त प्रकरण की विवेचना मंे संदेही मिलिंद डावर पिता अनिल डावर उम्र 26 साल नि0 102 रौनक आर्च 21/4 रेसकोर्स रोड इंदौर से सख्ती से पुछताछ करने पर उसके द्वारा आवेदीका को सेट पर ले जाना व एडल्ट वेव सीरीज बनवाना कबुल किया एवं इंदौर से लेकर माया नगरी मुम्बई तक के लोगों का शामिल होना बताया। इंदौर से लेकर मायानगरी मुम्बई तक शामिल आरोपीयों के सहयोंगीयों की गिरफ्तारी की जावेगी। आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस टीम ने किया खुलासा
​उक्त प्रकरण के खुलासा करने में निरी0 राशिद अहमद, उप0निरी0 संजय चौधरी, उप0निरी0 दिव्या जैन आर0 विवेक मिश्रा, आर0 गजेन्द्र सिंह राठौर, आर0 विजय बडोदकर, म0आर0 विनिता त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।
                                                        Report by
 
Akshat tirwar
ब्युरो चीफ
 उज्जैन,मध्य प्रदेश



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !