लखीमपुर-खीरी में मासूम के साथ किया दुष्कर्म फिर हत्या,20 दिन में हुई तीसरी वारदात


लखीमपुर खीरी थाना सिंगाही क्षेत्र में गुरुवार को तीन वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देर रात बालिका के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जो रिपोर्ट आई, वह दिल दहला देने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक मासूम की न सिर्फ गला दबाकर हत्या की गई, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। 

बता दें कि पिछले 20 दिनों में इस तरह की दरिंदगी की जिले में ये तीसरी घटना है। पहले 14 अगस्त को ईसानगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, फिर 24 अगस्त को नीमगांव क्षेत्र में छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अब सिंगाही क्षेत्र में मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना ने यहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव की निवासी ये बालिका बुधवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी और वहीं से गायब हो गई थी। गुरुवार को उसका शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में मिला था। घटना में पुलिस ने गांव के ही लेखराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !