प्रतिबंध के बाद भी निकला ताजिया जुलूस, पूर्व पार्षद समेत 5 लोगों पर लगाया गया रासुका

Indore : इंदौर में लॉकडाउन और प्रतिबंध के बावजूद रविवार को खजराना क्षेत्र में ताजिये का जुलूस निकालने के मामले में सोमवार को जिला प्रशासन ने पूर्व पार्षद उस्मान पटेल , अंसार पटेल , मोहब्बत अली , इस्माइल पटेल और शहजाद पटेल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( रासुका ) के तहत कार्रवाई की है। 

इन पांचों के साथ ही क्षेत्र में शांति भंग करने के मामले में 22 लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गय । कलेक्टर मनीष सिंह ने क्षेत्र के एसडीएम सोहन कनाश को कारण बताओ नोटिस दिया है। सोमवार को प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी दिनभर खजराना क्षेत्र में सक्रिय रहे। अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी किया । सोमवार को खजराना थाने में शांति समिति की बैठक भी रखी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !