पहले चुराई दान पत्र पेटी जमानत पर छूटते ही बना चेन स्नेचर, पुलिस ने धर दबोचा

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट  
उज्जैन : शनि मंदिर से दान पेटी चुराने वाला युवक चेनस्नेचर  भी बन गया उसका हौसला इतना अधिक बढ़ गया कि वह जमानत पर छूटने के बाद फिर से वारदातों को अंजाम देने लग गया रविवार को जयसिंह पुरा स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास चेन झपटी की वारदात कर डाली थाना की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कृष्णा शर्मा पति पंकज शर्मा 50 वर्ष निवासी मंछामन कालोनी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर यंत्र महल मार्ग होते हुए जयसिंहपुरा की ओर जा रही थी उसी दौरान एक्टिवा सवार युवकों ने उनका पीछा किया और जयसिंहपुरा स्थित राधाकिशन मंदिर के पास कृष्णा शर्मा के गले से सोने का 30 हजार रुपये कीमत का मंगलसूत्र झपट कर भाग गये।
महिला ने महाकाल थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश प्रारंभ की जिसमें पता चला कि जिस एक्टिवा से वारदात को अंजाम दिया गया वह कमरी मार्ग क्षेत्र से चुराई गई थी और इसकी शिकायत जीवाजीगंज थाने में दर्ज हुई है, जबकि फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की भी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फरदीन पिता मो. सलीम 21 वर्ष निवासी अण्डागली और एक भिश्तीवाड़ा निवासी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने एक्टिवा चोरी और मंगलसूत्र झपटने की वारदातें कबूलीं जिसके बाद दोनों की निशानदेही पर मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि फरदीन निवासी अण्डा गली ने पिछले वर्ष त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर यहां से दानपेटी चोरी कर ली थी उसे नानाखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि नाबालिग के आपराधिक रिकार्ड का अभी पता नहीं चला है। फरदीन जमानत के बाद फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !