उत्तर प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित किए गए जफर इस्लाम, सीएम योगी ने बधाई


Lucknow : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सैय्यद जफर इस्लाम को निर्विरोध चुन लिया गया है। उत्तर प्रदेश के वित्त,संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में सैय्यद जफर इस्लाम के प्रतिनिधि ने उनका निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया । 

विपक्षियों ने ले लिया अपना नामांकन वापस

निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने बताया कि प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्र के नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि दूसरा नामांकन करने वाले गोविंद नारायण शुक्ल ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। गोविन्द नारायण शुक्ल के नाम वापस लिए जाने के बाद जफर इस्लाम निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए।

बता दें जिस सीट पर सैयद जफर इस्लाम को चुना गया है, वह सांसद अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। सैयद जफर इस्लाम बीजेपी के सातवें मुस्लिम सांसद हैं और वह वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। 

CM योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अंत्योदय के संकल्प के सिपाही @BJP4India के कर्मठ कार्यकर्ता सैय्यद जफर इस्लाम जी को संसद के उच्च सदन 'राज्य सभा' का सदस्य निर्वाचित होने की बधाई।
सदन में आपकी गरिमामयी उपस्थिति लोक हितकारी सिद्ध होगी।
आपके अनुभव का लाभ संगठन व जनता को प्राप्त होगा।
विजय श्री पर मेरी शुभकामनाएं!’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !