Lucknow Metro start : 4 सितम्बर से शुरू होगा लखनऊ मेट्रो का ट्रायल, इन चीजों के बिना यात्री नहीं कर सकते हैं सफर


Lucknow. कोरोना वायरस (corona virus) के कारण बंद पड़ी मेट्रो सेवाओं को फिर से चलाने के लिए अनलॉक 4 (unlock 4) की गाइडलाइंस को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली के राज्यपाल एवं लखनऊ प्रशासन ने भी 7 सितंबर से मेट्रो को चलाने की अनुमति दे दी है। करीब साढ़े 5 महीने बंद पड़े मेट्रो को फिर से पटरी पर दौड़ने के लिए दोनों शहरों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। नोएडा में मेट्रो का ट्रायल शुरू हो चुका है, जबकि लखनऊ में 4 सितंबर से मेट्रो का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। मेट्रो की फंक्शनिंग और मानकों के परीक्षण के लिए ट्रायल किया जा रहा है। 

बीते 21 मार्च से बंद पड़े लखनऊ मेट्रो (Lucknow metro) का सफर 7 सितंबर से फिर से शुरू होने जा रहा है। मेट्रो में यात्रा करने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। इसके साथ ही यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग और आरोग्य सेतु एप की जांच के बाद ही यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (LMRC) के एमडी केशव कुमार ने बताया कि लखनऊ में 16 मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक सभी 21 स्टेशनों पर रुकेंगी। 

यात्रियों को रखना होगा इन चीजों का विशेष ध्यान

  1. स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप रखना जरूरी, ना होने पर तत्काल डाउनलोड करवाया जाएगा
  2. गो स्मार्ट कार्ड चलेगा लेकिन उसे टच नहीं करना होगा
  3. दो यात्रियों के बीच एक सीट का गैप बना कर बैठना होगा
  4. फेस मास्क लगाना जरूरी होगा
  5. लिफ्ट में केवल 2 लोग ही आ जा सकते हैं
  6. हर 4 घंटे में लिफ्ट के बटन और एक्सलेटर सेनीटाइज किए जाएंगे
  7. ट्रेन का एक चक्कर पूरा होने के बाद सनराइज किया जाएगा
  8. ट्रेन स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का मॉनिटरिंग सीसीटीवी के द्वारा किया जाएगा
  9. ट्रेन के ग्रैब, रेल्स, पोल, हैंडल्स और गेट को नियमित रूप से सेनेटाइज किया जाएगा। 
  10. एक ट्रेन में कितने यात्री सफर कर रहे हैं, इंट्री गेट पर उनकी संख्या का गणना किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !