रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला- 101 उपकरणों के आयात पर रोक, देश में ही बनेंगे देखिए उपकरणों की लिस्ट

नई दिल्ली:  देश की रक्षा के मामले में आयातित हथियारों पर निर्भरता कम करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने पहल की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बताया कि 101 रक्षा उपकरणों की लिस्ट तैयार की गई है जिनका घरेलू स्तर पर उत्पादन किया जाएगा और आयात बंद किया जाएगा। इस लिस्ट में आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफल, सोनार सिस्टम, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, रडार और व्हील्ड आर्म्ड फाइटिंग वीइकल भी शामिल हैं।

निम्न उत्पादों के आयात पर लगाई गई रोक
प्रधान मंत्री केे आह्वान पर लिया गया फैसला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया है। इस फैसले से भारत के रक्षा उद्योग को बड़े पैमाने पर उत्‍पादन का अवसर मिलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस फैसले से भारतीय रक्षा उद्योग को निगेटिव लिस्ट में शामिल आइटम्स के निर्माण का अवसर मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !