इस मामले में पशु प्रेमियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने पूजा की तलाश शुरू कर दी थी। पूजा ढिल्लन को गोमती नगर के विभूति खंड थाने से पकड़ा गया और पकड़ने के बाद कुछ ही समय में उसे जमानत भी मिल गई। युवती को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया।
पिल्लों को पैरों तले कुचल कर मारने वाली लड़की को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
0
August 29, 2020
Lucknow : यूपी राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पशु क्रूरता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था, जहां पूजा ढिल्लन नाम की एक युवती ने अपनी कार में दो पिल्लों को अपने पैरों से कुचलकर मार दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। घटना के बाद पशु प्रेमियों और अन्य लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
