चीन ने गलवान में फिर घुसपैठ की कोशिश की, जाने क्या है पूरा मामला

खबर है कि 29-30 अगस्त को चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। असल मे चीनी सैनिकों ने अपनी सीमा को पार कर के फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है।

जानकारी के मुताबिक खबर ये आ रही है कि पूर्वी लद्दाख  क्षेत्र में LAC पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर से हिंसक झड़प हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 और 30 अगस्त किरात चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दरअसल चीन के सैनिक अपनी तय सीमा से बाहर आकर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। बड़ी तादाद में चीनी सैनिक इस इलाके में पहुंचे थे, बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोकना चाहा और उसके बाद वह दोनों आपस में भिड़ गए। यह भिड़ंत पेंगोंग झील के दक्षिणी छोर पर हुई थी। बताया तो यह जा रहा है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच भाई झड़प हुई है लेकिन अभी तक किसी भी सैनिक के घायल होने की खबर अभी तक नहीं आई है साथ ही साथ भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को एकदम मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इस झड़प के बारे में बताते हुए सेना के पीआरओ कर्नल अमन आनंद ने बताया कि 29 और 30 अगस्त की रात को PLA ट्रूप्स ने सीमा पर मौजूदा स्थिति को तोड़ कर अंदर घुसने की कोशिश की। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीन की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया और चीनी सैनिकों से लोहा लिया।

आपको बता दें इसी वर्ष15 जून की रात को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक हिंसक झड़प हुई थी जिसमे बिहार रेजिमेंट के करनाल बाबू समेत कुल 20 जवान हमारे शहीद हो गए थे साथ मे कहा ये गया था कि चीन के कुल 46 से लेकर 100 जवान मारे गए थे। आंकड़े इसलिए स्पस्ट नही है क्योंकि चीन ने कोई भी आधाकारिक रिपोर्ट जारी नही की है जिसकी पुष्टि की जाए या उसपे भरोसा किया जाए क्योंकि चीन ने झड़प के बाद कुल 23 सर्च एंड रेस्क्यू हेलिकॉप्टर्स भेजे थे।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !