मीडिया पर बिफरे तेजप्रताप यादव लालू से मिलेंगे, कहा मीडिया वाले ही परिवार में लगाते है झगड़ा

जब मीडियाकर्मियों ने ये सवाल पूछा कि ये कहा जा रहा है कि खुद लालू यादव आपके बयानों को लेकर नाराज है। इस पर उनके बेटे तेज़ प्रताप यादव ने कहा कि ये सब अफवाह है और ये आप लोगो के जरिये ही उड़ती है। खुद मीडिया के लोग ऐसा करते है।
बिहार राज्य में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे वैसे चुनावी हलचल तेज़ होती जा रही है।बुधवार को राजद के प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने उनके बेटे तेज़ प्रताप यादव पहुंचे। रांची के लिए रवाना होने से पहले तेज़ प्रताप यादव ने मीडियाकर्मियों बातचीत के दौरान वो मीडियाकर्मियों पर बिफर गए।

असल मे, मीडियाकर्मी ने उनसे ये सवाल पूछ लिया कि कहा जा रहा है कि लालू यादव आपके बयानों को लेकर नाराज़ चल रहे है। इस पर तेज़ प्रताप यादव ने जवाब देते हुए कहा कि नही ऐसा नही है, नाराज़ कहा है ये सब अफवाह आप लोगो के जरिये ही उड़ती है। मीडिया के लोग ही ऐसा करते है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के केस पर भी कहा कि ये सब साज़िश है उनकी हत्या किसी बड़े साज़िश के तहत की गई है।

पत्रकार ने फिर एक सवाल किया कि जीतन राम मांझी अपना ठीकरा लालू प्रसाद यादव पर फोड़ रहे है लालू प्रसाद यादव दलित विरोधी है। इस पर तेज़ प्रताप यादव ने उत्तर देते हुए कहा कि जीतन राम मांझी तो पहले हमारी पार्टी में थे न। लालू जे ही उनको बनाये है। सर्व समाज हमारे साथ है संगठन के साथ है। बिहार की जनता से आप पूछने का काम करिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !