चीन ने कि घुसपैठ की कोशिश, भारत–चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जबाव

जानकारी के मुताबिक पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में LAC पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर से हिंसक झड़प हुई है।
पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग इलाके में चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ( PLA ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश की , जिसको भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया और चीनी सेना को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए चुशूल में कमांडर स्तर की बातचीत चल रही है , वहीं चीनी और भारतीय सैनिकों में फिर झड़प हुई है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि पूर्वी लद्दाख में पिछले 3 महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात को पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भड़काऊ हरकत की और यथास्थिति बदलने की कोशिश की। 


भारतीय सैनिकों ने चीन की नापाक हरकत को पहले ही भांप लिया और इसका करारा जवाब देते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया। चीनी सैनिकों की यह हरकत दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत में बनी सहमति का उल्लंघन है। इस घटना के बाद श्रीनगर - लेह हाइवे को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। लद्दाख बॉर्डर पर तेज हुई हलचल के बाद सोमवार सुबह ये फैसला लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !