लखनऊ : कोरोना काल के बीच उत्तर प्रदेश में गुरुवार से 17 वीं विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। विधान भवन में कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया। सपा विधायकों ने स्वास्थ मंत्री का रास्ता भी रोका।
हाथ में तख्ती के साथ समाजवादी पार्टी के के विधायक योगी आदित्यनाथ सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। वहीं कोरोना के कारण सत्र में कई व्यवस्थाएं की गई हैं , जो विधानसभा के इतिहास में पहली बार दिखाई दी। जैसे विधायकों को दर्शक दीर्घा व लॉबी में भी बैठाया गया है।
समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से हुआ ट्वीट मांगा सरकार से हिसाब
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले समाज वादी पार्टी के विधायक जहां प्रदर्शन कर रहें हैं वहीं पार्टी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया;–‘यूपी में बेकाबू कोरोना, अपर्याप्त चिकित्सा सेवा के बीच हो रही रिकॉर्ड मृत्यु, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, असुरक्षित बेटियों, गुंडाराज, किसानों से हो रही वादाखिलाफी एवं सपा सांसद श्री आजम खां को रिहा करने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में समाजवादी विधायकों का विरोध प्रदर्शन।’
यूपी में बेकाबू कोरोना, अपर्याप्त चिकित्सा सेवा के बीच हो रही रिकॉर्ड मृत्यु, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, असुरक्षित बेटियों, गुंडाराज, किसानों से हो रही वादाखिलाफी एवं सपा सांसद श्री आजम खा को रिहा करने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में समाजवादी विधायकों का विरोध प्रदर्शन। pic.twitter.com/i56uDkVlo3
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 20, 2020
सत्र के पहले दिन आज मृत सदस्यों , गलवानी घाटी में शहीद जवानों व दिवंगत कोरोना वॉरियर्स के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
