मेष : रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का विकास होगा।
वृषभ : दौड़धूप अधिक रहेगी, थकान महसूस होगी। दूर से अच्छे समाचार नहीं मिलेंगे। तनाव रहेगा, वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें ।
मिथुन : सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी। मान - सम्मान मिलेगा, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क : घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। अच्छी तथा उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यापार - व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी।
सिंह : रोजगार प्राप्ति में प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम - प्रसंग में सफलता मिलेगी, व्यापार से लाभ होगा।
कन्या : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें, कुसंगति से हानि होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। प्रसन्न रहें।
तुला : रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी, प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक : नई योजना बनेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके कार्यों को पूर्ण करने का समय अनुकूल है, लाभ लें।
धनु : राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र - मंत्र में रुचि रहेगी।
मकर : जल्दबाजी से बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कुंभ : प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, भावनाओं में न बहें। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी।
मीन : घर - परिवार की आवश्यकताओं पर व्यय होगा। वाहन इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे।
Horoscope Today, 28 August 2020
आपका दिन मंगलमय हो।
