उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह को स्वच्छ सर्वेछण 2020 के लिए किया गया आमंत्रित, किए जाएंगे सम्मानित

उज्जैन कलेक्टर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के वर्चुअल सम्मान समारोह में किया गया आमंत्रित
अक्षत तिरवार की रिपोर्ट  

 
उज्जैन : सर्वेक्षण-2020 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों और शहरों को सम्मानित करने के लिये 20 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में वर्चुअल स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 20 अगस्त को प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसमें प्रधानमंत्री देश के सर्वश्रेष्ठ 12 शहरों को सम्मानित करेंगे। राज्य स्तर पर उक्त कार्यक्रम वल्लभ भवन मंत्रालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह भी मौजूद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिये तत्कालीन नगर निगम आयुक्त इन्दौर एवं वर्तमान उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह को आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !