गलत कोरोना रिपोर्ट के कारण अभिनेता करण को आधी रात को होटल से निकाला, 6 घंटो के बाद आइसोलेशन सेंटर ले जाया गया, प्रोडक्शन हाउस ने भी साथ छोड़ा।

कुछ दिनों पहले  टेलीविजन के  प्रख्यात अभिनेता और होस्ट करण टैकर के कोरोना पॉजिटिव होने की गलत खबर आई थी जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली में उनके होटल से आधी रात को निकाल दिया गया।  हालांकि अभिनेता ने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को झूठ करार दिया  था।  वह दिल्ली में शूटिंग के सिलसिले में गए थे और उन्होंने मुंबई मिरर मैं अपने साक्षात्कार के दौरान साझा करते हुए अपने अनुभव को कहा की प्रोडक्शन कंपनी ने भी उनकी किसी तरह से कोई मदद नहीं की।
आपको बता दें कि करण टैकर ने दिल्ली जाने से पहले सावधानी रखते हुए अपनी जांच कराई थी  लेकिन जब वह दिल्ली पहुंचे तो देर शाम को उनकी रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया गया जिसकी खबर मीडिया में फैल गई। इसी वजह से  वह होटल में ठहरे थे  उसने भी उन्हें होटल से बाहर निकाल दिया गया और करीबन 6 घंटे बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया अगर करण की माने तो उनके शरीर में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण मौजूद नहीं थे। उन्हें करीब 3:00 बजे तक आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया उन्होंने यह भी कहा की पॉजिटिव होने की खबर फैलने के बाद होटल के कर्मचारी तुरंत घबरा गए और आनन-फानन में उन्होंने  अपने अधिकारियों को बुलाया और उन्हें आइसोलेशन सेंटर ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। 

मामले की गंभीरता को समझते हुए अभिनेता ने अपना कोरोना टेस्ट दो बार करवाया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई करण के मुताबिक उनकी  मुंबई की रिपोर्ट पर यकीन नहीं था क्योंकि जांच ठीक से नहीं की गई थी शायद।  उनके मुताबिक जांच में केवल ना कहीं स्वैब लिया गया था और गले का नहीं लिया गया था। करण ने  यह भी बताया की इसके बाद उनकी पूरी परिवार ने कोरोना टेस्ट करवाया और सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !