Uttar Pradesh Corona Update : उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोनावायरस , कुल आंकड़ा 2 लाख के करीब

लखनऊ: देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना के कहर से नहीं निकल पा रहा है। राज्य में 24 घंटे में 4,491 नए कोरोनावायरस  से संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से 24 घंटे में 66 लोगों ने अपनी जान गवां दी। उत्तर प्रदेश में आज 5,567 लोग ठीक हो डिस्चार्ज हो गए। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से कुल 2,797 की मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित कुल आंकड़ा 1,77,239 पहुंच गया। वर्तमान में सूबे में 47,785 सक्रिय केस मौजूद हैं।

राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 620 केस सामने आए हैं। वहीं 744 लोग डिस्चार्ज भी किए गए। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो गई। राजधानी में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 261 पहुंच गया। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 6,569 हो गई है।

सभी जिलों का विवरण 




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !