वामदलों ने थामा महागठबंधन का हाथ, कन्हैया कुमार करेंगे पूरे बिहार में आरजेडी के लिए चुनाव प्रचार

बिहार में तय समय पर चुनाव होंगे इसलिए राजनीतिक दलों के पास समय कम है और प्रचार का काम ज्यादा है। सियासी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। ऐसे में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को महागठबंधन को छोड़ने पर मजबूत करने वाले आरजेडी को नया साथी मिल चुका है। आरजेडी को नए साथी के रूप में वामदलों का साथ मिला है।  यहां तक कि वामदलों में भी तेजस्वी यादव के साथ सारे डील फाइनल कर लेने की बेचैनी साफ तौर पर दिख रही है। हालाकी तेजस्वी यादव से वामदलों की अभी कोई मुलाकात नहीं हुई है।
वामदलों के नेता 3 दिन में दो बार आरजेडी के दफ्तर का चक्कर काट चुके हैं। आज भी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य सचिव रामनरेश पांडे और सीपीएम नेता संजय यादव ने RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुलाकात किया है। वामदलों के नेताओं ने कहा है कि ये ठीक है कि पहले वे विरोध में थे लेकिन अब 243 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तेजस्वी यादव और आरजेडी के साथ खड़े हैं।

वामदलों ने यह वादा किया है कि कन्हैया कुमार जो कि 2019 में लोकसभा का चुनाव बेगूसराय से लड़े थे और हार का सामना किया था, तेजस्वी यादव के लिए पूरे बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दे, कि 2 दिन पहले भी वाम दलों के नेताओं ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद या दावा किया था कि वामदल पूरी तरीके से महागठबंधन के साथ है हालांकि अभी तक सीटों को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !